किशोरी हत्याकांड में भाजपा की दोहरी नीति उजागर : जिलाध्यक्ष

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा पर तीखा हमला बोला.

साहिबगंज. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित परिषदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा पर तीखा हमला बोला. जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि घटना को लेकर भाजपा राज्यभर में आंदोलन कर रही थी, लेकिन आरोपी के रूप में भाजपा नेता भीम राम का नाम सामने आते ही पार्टी के नेता चुप हो गए. इसे उन्होंने भाजपा की दोहरी नीति बताया. झामुमो नेताओं ने घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया. मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >