रांची : साहेबगंज में गंगा पुल का शिलान्यास इसी माह किया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल ग्लोबल समिट को लेकर सारे अफसर इंतजार कर रहे थे. 17 फरवरी के बाद पीएम का समय लिया जायेगा. इसके बाद शिलान्यास किया जायेगा. इस योजना के लिए टेंडर भी हो गया है. टेंडर में कई कंपनियों ने भाग भी लिया है. यह भी प्रयास किया जा रहा है कि टेंडर निष्पादन के बाद ही इसका शिलान्यास कराया जाये. जानकारी के मुताबिक करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से गंगा पर पुल बनाया जायेगा. पैकेज वन के तहत पांच किमी लंबे पुल का निर्माण कराना है. इसे फोर लेन का बनाया जायेगा. पहुंच पथ 16.9 किमी का होगा.
साहेबगंज गंगा पुल का शिलान्यास इसी माह
रांची : साहेबगंज में गंगा पुल का शिलान्यास इसी माह किया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल ग्लोबल समिट को लेकर सारे अफसर इंतजार कर रहे थे. 17 फरवरी के बाद पीएम का समय लिया जायेगा. इसके बाद शिलान्यास किया जायेगा. इस […]

साहेबगंज गंगा पुल का…
इसका काम नेशनल हाइवे अॉथोरिटी अॉफ इंडिया के माध्यम से कराया जा रहा है. एनएचएआइ के माध्यम से ही टेंडर भी निकाला गया है. लंबे समय से साहेबगंज मे गंगा नदी पर पुल निर्माण की योजना थी, लेकिन राशि के अभाव के कारण इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था. इस बार इसकी जिम्मेवारी एनएचएआइ को दी गयी. राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था. इसके बाद ही इसका काम शुरू कराने की कार्रवाई की गयी है.