डीजे की धुन पर थिरके लोग, दिखी संताली संस्कृति

धूमधाम से मना जिलास्तरीय सरहुल महोत्सव, शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

साहिबगंज. सरहुल महोत्सव के संयोजक बालदेव उरांव एवं मोसोमास बिरसी कुजुर ने पूजा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुखिया मेरी टुडू, धनिया देवी, आरती कुमारी और फुदो देवी के नेतृत्व में रविवार को जिलास्तरीय सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. शोभा यात्रा झंडा मेला से दोपहर तीन बजे शुरू हुई. यह यात्रा साक्षरता मोड, जिरवाबाड़ी रोड, जिरवाबाड़ी थाना, बिजली कार्यालय, पूर्वी फाटक, हिलव्यू होटल, पोखरिया, धंगडसी, समलापुर, मंडलकारा के पीछे की सड़क, समाहरणालय, जैप 9, कोर्ट के पीछे की सड़क होते हुए बड़ा पंचगढ़ और छोटा पंचगढ़ होकर पुनः झंडा मेला स्थल पहुंची. संयोजक बालदेव उरांव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल पूजन के बाद पारंपरिक रूप से लाल साड़ी पहनकर उत्सव मनाया गया. डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष नेताजी उरांव, सचिव विकास उरांव और कोषाध्यक्ष राहुल कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. जिरवाबाड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही. शोभा यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >