लंबित मामलों का जल्द करें निबटारा, न हो लापरवाही : एसडीपीओ

निरीक्षण में साफ सफाई, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.

राजमहल. एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेते हुए अभिलेखों, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की. निरीक्षण में साफ सफाई, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. उन्होंने आमजन से बेहतर व्यवहार और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया. एसडीपीओ ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्षता और तत्परता के साथ कार्य करने की हिदायत दी. मौके पर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समय पर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >