सिर में चोट लगने के बाद स्थिति गंभीर, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटा मदनशाही के रहनेवाले मो वहाब अंसारी के 60 वर्षीय पत्नी सायदुन खातून छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने तुरंत टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाय, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने इलाज किया. परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के लिए छत पर से लकड़ी लाने गयी थी. अचानक से इतनी तेज हवा चली कि वह आप को संभाल नहीं सकी. छत से नीचे गिर गयी. बेहोश हो गयी. उधर, चिकित्सक ने बताया कि सर में गंभीर चोट लगी है. ट्रामा सेंटर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
छोटा मदनशाही में छत से गिर कर वृद्धा घायल
परिजनों ने तुरंत टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाय, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने इलाज किया.
