लोगों को कानून व अधिकारों की दी जानकारी

शिवगादी में विधिक जागरुकता शिविर बरहेट : शिवगादी मंदिर स्थित कैलाश पर्वत धर्मशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसीजेएम सुरेंद्रनाथ सिकंदर ने किया. श्री सिकंदर ने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी देते […]

शिवगादी में विधिक जागरुकता शिविर

बरहेट : शिवगादी मंदिर स्थित कैलाश पर्वत धर्मशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसीजेएम सुरेंद्रनाथ सिकंदर ने किया. श्री सिकंदर ने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बिचौलिए से बचना चाहिए. अपने अधिकारों के लिये सीधे सक्षम पदाधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं को रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटना के पीड़ित परिजनों को उचित लाभ मिले. लोगों को जिला विधिक प्राधिकार की ओर से मुफ्त न्याय की व्यवस्था की गयी. दहेज लेना तथा दहेज देना दोनों को कानूनन अपराध बताते हुए कहा कि लोगों को शिक्षित होने की आवश्यकता है.
तभी वह सही ढंग से नियमों को जान और समझ सकेंगे. उन्होंने कहा कि हत्या दुष्कर्म तथा एसिड के पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने का भी प्रावधान है. इसके लिए पीड़ित परिजनों को प्राधिकार में आवेदन देने की आवश्यकता है. शिविर का संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार ने किया. मौके पर अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, मुखिया विनीता टुडू, शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालू भगत, अधिवक्ता गौतम प्रसाद भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू, लक्ष्मण ठाकुर, उज्वल दास, रामेश्वर ठाकुर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >