साहिबगंज : स्थानीय टाउन हॉल में रविवार को वीर कुंवर सिंह मंच की बैठक सदस्य अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान अप्रैल माह में वीर कुवर सिंह की जयंती पर टाउन हॉल परिसर में वीर कुवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने की तैयारी पर चर्चा की गयी. इसके लिए एक केंद्रीय मंत्री व राज्य सरकार के मंत्री को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया. इस दिशा में राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता पहल की जायेगी. इस मौके पर राजेश्वर सिंह, अनूप सिंह, रंजीत सिंह, दशरथ सिंह, अवध किशोर सिंह, मुनीजी पांडेय, अनिल कुमार सिंह, बीडी चौधरी, सुभाष सिंह व मनोज सिंह आदि थे.
वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा अनावरण पर चर्चा
साहिबगंज : स्थानीय टाउन हॉल में रविवार को वीर कुंवर सिंह मंच की बैठक सदस्य अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान अप्रैल माह में वीर कुवर सिंह की जयंती पर टाउन हॉल परिसर में वीर कुवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने की तैयारी पर चर्चा की गयी. इसके लिए […]
