साहिबगंज. बीडीओ पर लगाया पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप
साहिबगंज : साहिबगंज सदर बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार को बोरियो प्रखंड के राजस्व कर्मचारी उमेश मंडल ने गुरुवार की शाम उसके कार्यालय में घुस कर जमकर पिटाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, बीडीओ अपने कार्यालय में शाम करीब 4 बजे कार्य कर रहे थे. इसी बीच उमेश मंडल आया और उनके चेहरे पर मिर्च का पाउडर छिड़क दिया. गले में पहने मफलर को दबा दिया. इससे बीडीओ के दम घुटने लगे. मारपीट में चेहरे पर चोट आयी. मारपीट की खबर मिलते ही स्थानीय कर्मचारी दौड़े, तब तक राजस्व कर्मचारी फरार हो गये. इधर घायल बीडीओ को अस्पताल ले गये.
राजस्व कर्मचारी ने प्रखंड कार्यालय…
उनके चेहरे व उंगली पर चोट के निशान है. सूचना मिलते ही डीडीसी राजकुमार, एसी अनमोल कुमार सिंह, डीपीआरओ प्रभात रंजन व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेश टुडू पहुंचे. जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मेरी पत्नी को फोन कर कहता है अपशब्द : राजस्व कर्मचारी
घटना के बाद बोरियो प्रखंड में तैनात राजस्व कर्मचारी उमेश मंडल ने फोन पर बताया कि मेरी पत्नी से फोन पर कई बार अपशब्द कहते हैं. गुरुवार की सुबह 11 बजे अपने घर बुलाये थे. दोपहर में बीडीअो के घर पर गयी तो उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की.
बकाया वेतन की मांग करने गयी थी उसकी पत्नी
उनकी पत्नी कुमारी मधु पहले सदर प्रखंड में तैनात थी. उनकी वेतन कुछ बकाया है. वर्तमान में जिला कृषि विज्ञान केंद्र में वीएलडब्ल्यू के पद पर पदस्थापित हैं. राजस्व कर्मचारी ने बताया कि बीडीओ सदर ब्लॉक में लाने के लिये बात कहे हैं. लेकिन बराबर छेड़खानी करते है. वेतन मांगने पर घर बुलाते है. इसी मामले को लेकर वे समझाने गये थे. इसी बीच मारपीट करने लगे.
क्या कहते है बीडीओ
इधर बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने अपने उपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया है. उन्होने कहा कि उमेश मंडल बेवजह आकर मारपीट करने लगे. जिससे उसको चोट लगी. मेरे कार्यालय कर्मी अरविंद कुमार राही से भी जानकारी ले सकते है.
क्या कहते हैं डीडीसी
डीडीसी राजकुमार ने कहा कि बीडीओ के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है. ऐसी घटना नही घटनी चाहिए. क्या है मामला इसकी जांच की जायेगी.
बीडीओ ने कहा : आरोप बेबुनियाद है
बोरियो के राजस्व कर्मचारी बीडीओ के चेहरे पर छिड़का मिर्च का पाउडर
गले में मफलर डाल कर दबाया
बचाने के लिए वहां पर तैनात कर्मचारी दौड़े, तब तक फरार हो गया उमेश मंडल
पत्नी वीएलडब्ल्यू है, जो जिला कृषि विज्ञान केंद्र में है पदस्थापित
घायल बीडीओ एसी के साथ इलाज कराने पहुंचे सदर अस्पताल
हमें पूर्ण जानकारी नहीं मिली है. दोनों पक्ष से जानकारी लेने के बाद ही कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
