जिला विकास समिति ने दिया धरना

नगर परिषद द्वारा बढ़ाये गये होल्डिंग टैक्स का किया विरोध साहिबगंज : नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स के बढ़ोत्तरी के विरोध में गुरुवार को नप कार्यालय के गेट के समीप जिला विकास समिति ने धरना दिया. धरना का नेतृत्व सचिव विनोद कुमार यादव ने किया. कहा कि राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में कई गुणा […]

नगर परिषद द्वारा बढ़ाये गये होल्डिंग टैक्स का किया विरोध

साहिबगंज : नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स के बढ़ोत्तरी के विरोध में गुरुवार को नप कार्यालय के गेट के समीप जिला विकास समिति ने धरना दिया. धरना का नेतृत्व सचिव विनोद कुमार यादव ने किया. कहा कि राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में कई गुणा वृद्धि किया गया है. इससे वार्डवासियों में भारी आक्रोश है. बोर्ड को दो प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाना चाहिए था. लेकिन नगर विकास विभाग में बैठे अधिकारियों ने यहां सिटी मैनेजर की बहाली कर जबरन होल्डिंग टैक्स की वसूली शुरू कर दी है. नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक कर सरकार द्वारा जबरन थोपे गये होल्डिंग टैक्स में विरोध करना चाहिए.
नगर परिषद द्वारा नगरवासियों की स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही है. पेयजलापूर्ति योजना का हाल बुराहै. नप के कुछ क्षेत्र जैसे तालबन्ना, रसुलपुर दहला, गुल्लीभट्ठा, भरतीय कॉलोनी एवं हबीबपुर, शास्त्रीनगर, वायसी स्थान बाढ़ प्रभावित इलाका है. यहां होल्डिंग टैक्स माफ कर देना चाहिए था. मौके पर मुरली तिवारी, श्यामसुंदर पोद्दार, अरविंद गुप्ता, नितेश कुमार ओझा, मनोज कुमार गोंड, राजेश अग्रवाल, संजय पासवान, संतोष पासवान, मुर्शीद अली, अजय पासवान, सूरज पासवान, वसंत श्रीवास्तव, गोपाल चौखानी, संजय पांडेय सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >