यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने का दिया आश्वासन

यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड के चार सदस्यीय टीम ने किया साहिबगंज स्टेशन का निरीक्षण रांची के लिये सुबह इंटरसिटी चलाने का भी आश्वासन दिया साहिबगंज : मालदा जमालपुर इंटरसिटी से पहुंचे यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड (नयी दिल्ली) के चार सदस्यीय टीम मंगलवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. टीम में पहुंचे रामानंद त्रिपाठी, […]

यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड के चार सदस्यीय टीम ने किया साहिबगंज स्टेशन का निरीक्षण

रांची के लिये सुबह इंटरसिटी चलाने का भी आश्वासन दिया
साहिबगंज : मालदा जमालपुर इंटरसिटी से पहुंचे यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड (नयी दिल्ली) के चार सदस्यीय टीम मंगलवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. टीम में पहुंचे रामानंद त्रिपाठी, मनीष चटर्जी, प्रभुनाथ चौहान ने स्टेशन परिसर सहित कई जगहों की साफ सफाई व यात्री सुविधाएं का जायजा लिया. संबंध में रामानंद त्रिपाठी ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कहा
कि इस रेलखंड में आज भी ट्रेनों की कमी है. खास कर दोपहर के समय ट्रेनों का अभाव रहता है. वहीं उन्होंने रांची के लिए सुबह इंटरसिटी चलाने की बात कही. मौके पर एडीआरएम बीके साहू, डीसीएम ए जफ्फर, बीसी शंकर, डीइएन 2 राजीव रंजन, एइएन परिवंदर सिंह, स्टेशन प्रबंध केपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्र शिशिर कुमार सहित कई रेलकर्मी व आरपीएफ जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >