उद्योग प्रोफाइल बना सोशल मीडिया पर डालने का निर्देश

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक साहिबगंज : ग्लोबल इंवेस्टर 2017 की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने सूबे के सभी जिलाें के साथ वीडियो कांफ्रेस में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिला अपने-अपने जिलों का उद्योग प्रोफाइल बनाकर ट्वीटर या फेसबुक पर डालें. जिससे जिले के उद्योग […]

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक

साहिबगंज : ग्लोबल इंवेस्टर 2017 की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने सूबे के सभी जिलाें के साथ वीडियो कांफ्रेस में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिला अपने-अपने जिलों का उद्योग प्रोफाइल बनाकर ट्वीटर या फेसबुक पर डालें. जिससे जिले के उद्योग को बढ़ावा मिल सके. फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान 16-17 फरवरी को राची में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट पर केंद्रीत है. कार्यक्रम की सफलता में जितना वर्ल्ड के आद्योगिक धरानों की भूमिका है, उतना ही सूबे सभी जिलों से पार्टिसिपेट करने वाले व्यवसायियों का है. वीसी में रांची से मुख्य सचिव रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. जबकि साहबगंज से डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया व अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >