बेरोजगारों को हुनरमंद बनाना है आरसेटी का उद्देश्य: प्रबंधक

15 दिवसीय फोर ह्वीलर चालक प्रशिक्षण शिविर शुरू शाखा प्रबंधक व आरसेटी निदेशक ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का उदघाटन साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान साहिबगंज द्वारा 15 दिवसीय फोर व्हीलर प्रशिक्षक का शुभारंभ, सोमवार को जिला उद्योग भवन केंद्र मे बैक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह व […]

15 दिवसीय फोर ह्वीलर चालक प्रशिक्षण शिविर शुरू

शाखा प्रबंधक व आरसेटी निदेशक ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का उदघाटन
साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान साहिबगंज द्वारा 15 दिवसीय फोर व्हीलर प्रशिक्षक का शुभारंभ, सोमवार को जिला उद्योग भवन केंद्र मे बैक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह व कॉलेज कैंपस के प्रबंधक कुलदीप कुमार, आरसेटी निदेशक राजीव रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलीत कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने आये प्रशिक्षुओं को कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर आप प्राप्त कर सकते हैं तथा बेरोजगारी दूर हो सकती है.
रोजगार प्राप्त कर खुद आत्मनिर्भर होकर व्यवसाय कर सकते हैं. बेरोजगार को संस्था द्वारा हुनरमंद बनाता है तथा बेहतर प्लेटफॉर्म पर बेरोजगार को मुख्य धारा मे जोड़ा जाता है. आरसेटी निदेशक ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंड से आये कुल 30 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मौके पर एलएमभी के प्रशिक्षक घोलटन रजक, आरसेटी प्रशिक्षक राजहंस कुमार, आलम खान , सकील आलम, नीरज शर्मा सहित सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >