मां सरस्वती की प्रतिका का विसर्जन कर लौट रहा था युवक
अचानक कुछ अज्ञात युवकों ने चलायी गोली
गोली युवक के सिर काे छुती हुई निकल गयी
पुलिस जुटी जांच में
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में शुक्रवार की रात 8:30 बजे महादेवगंज निवासी रघुवंश यादव के 22 वर्षीय पुत्र शशि यादव उर्फ नेपाली यादव पर कुछ युवकों ने गोली चला दी. जिसके बाद मौका-ए-वारदात से सभी फरार हो गये. घायल शशि को परिजनों द्वारा इलाज के लिये जिला अस्पताल में भरती कराया गया. जहां डॉक्टर सत्य प्रकाश द्वारा इलाज किया गया. संबंध में घायल शशि ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर वह अपने घर लौट रहा था. क्रम में अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चला दी. मामले को लेकर डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि घायल के सिर के बायी ओर गोली छुती हुई निकल गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
