निशु, यशोदा व सुमन ने मारी बाजी

बोरियो : खैरवा पंचायत अंतर्गत चांदनी चौक समीप बजरंग दल पूजा अनुष्ठान समिति के द्वारा शुक्रवार की देर शाम आयोजित डांस प्रतियोगिता में बच्चाें की प्रतिभा देख अतिथि हैरत में पड़ गये. प्रतियोगिता में शामिल 20 बच्चों ने देशभक्ति व फिल्मी गीतों की धुन पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसमें निशु कुमारी, यशोदा कुमारी व […]

बोरियो : खैरवा पंचायत अंतर्गत चांदनी चौक समीप बजरंग दल पूजा अनुष्ठान समिति के द्वारा शुक्रवार की देर शाम आयोजित डांस प्रतियोगिता में बच्चाें की प्रतिभा देख अतिथि हैरत में पड़ गये. प्रतियोगिता में शामिल 20 बच्चों ने देशभक्ति व फिल्मी गीतों की धुन पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

इसमें निशु कुमारी, यशोदा कुमारी व सुमन कुमारी को निर्णायक मंडली प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित किया. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा व मुखिया रीता मालतो ने किया. जिला महामंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चे अपनी प्रतिभा को दिखायेंगे. ऐसे आयोजन व मंच मिलने से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. चयनित प्रतिभागियों को मुखिया रीता मालतो, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा, मनोज ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर सुमन कुमार, चंदन ठाकुर, विकास केवट, सोनू ठाकुर, दीपक ठाकुर, मिठून पांडेय, विकास पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >