साहिबगंज : भाजपा नगर कमेटी की बैठक सोमवार को रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में अनंत सिन्हा की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गयी. इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों को कार्यकर्ता के माध्यम से बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पूर्वकालीक कार्यकर्ता की सूची तैयार करने का आदेश दिया गया. कहा कि कोई भी भाजपा कार्यकर्ता 15 दिन के लिए किसी दूसरे प्रखंड में जायेंगे, वहीं रह कर बूथ कमेटी तैयार करेंगे.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गणेश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, पंकज चौधरी, कैलाश गुप्ता, प्रमोद पांडेय, कालू सिन्हा, राजू सिन्हा, मो कलाम, परशुराम, अमर सिंह, गोपाल यादव, सुनील यादव, सोनू भगत, ओम भरतिया, प्रमोद तांती, विक्रम दास, कमल अहमद, संतोष साह, रंजीत रजक, गौतम यादव, विनोद चौधरी, उमेश तिवारी, ब्रह्मानंद यादव, देव कुमार, आलोक ओझा, मंटू पासवान, मानव सिंह, कुंज बिहारी यादव, संजीव जायसवाल आदि उपस्थित थे.
