अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

बोरियो : थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हरजोरी पंचायत अंतर्गत जेटके गांव में रविवार देर अगलगी की घटना से लखय टुडू का घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे अनाज, बरतन, कपड़े, नकद, जेवर और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गया. पीड़ित लखय मुर्मू ने बताया कि बहियार में धान पीटने के लिये गया […]

बोरियो : थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हरजोरी पंचायत अंतर्गत जेटके गांव में रविवार देर अगलगी की घटना से लखय टुडू का घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे अनाज, बरतन, कपड़े, नकद, जेवर और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गया. पीड़ित लखय मुर्मू ने बताया कि बहियार में धान पीटने के लिये गया हुये थे. इसी दौरान शाम के समय में आग लग गयी. जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों से मिली. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक घर में

रखा सभी समान सहित कुल लगभग 75 हजार की संपत्ति नष्ट हो गयी. इधर मुखिया देवेंद्र मालतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की जायेगी.

भाजपा नेता पर हमला करने वाले काे जेल: तालझारी. भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार दास पर जानलेवा हमला के आरोपित मंडल हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
साली के अपहरण मामले में जीजा पर प्राथमिकी दर्ज: राजमहल . नबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण करने के मामले को लेकर आवेदिका ने राजमहल पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदिका ने बताया कि तपन मंडल जो रिश्ते में जीजा लगते हैं बहन की तबीयत खराब बताकर अपने साथ ले गया. वहां शादी का दबाव डालने लगा. नहीं मानने पर मारपीट की. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >