मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप
24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश
संतोषजनक जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
बोरियो : मतदाता सूची के त्रुटि निराकरण कार्य में शिथिलता बरतने मामले में 15 बीएलओ से बीडीओ आशीष मंडल ने कारणपृच्छा नोटिस जारी किया है. उन्हें 24 घंटे के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि 15 बीएलओ में रामकुमार दास मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कारीकांदर, आनंद सौरभ मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बांझी, स्तानीस लाउस मुर्मू मतदान केंद्र पुराना पंचायत भवन बांझी, पाडंव मुर्मू मतदान केंद्र प्रा विद्यालय मंगरूटीकर, रामकिशोर सोरेन मतदान केंद्र प्रा विद्यालय पुआल, जितराय मुर्मू मतदान केंद्र मध्य विद्यालय विशनपुर, सुनील हेंब्रम मतदान केंद्र मध्य विद्यालय अप्रौल, बाबूजी मरांडी प्रा विद्यालय जीतपुर, राम किस्कू मतदान केंद्र प्रा विद्यालय पथरा,
मुकेश कुमारमतदान केंद्र उम विद्यालय भवन बोरियो, राजू राम मतदान केंद्र मध्य विद्यालय बोरियो, संदीप सौरभ मतदान केंद्र मध्य विद्यालय बोरियो, राकेश निराला मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिणचारा, चंदमोहन साह मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बथानी, बोनीफास किस्कू मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय राणचरा का कारणपृच्छा नोटिस जारी किया गया है. बीइइओ प्रफुल्ल चंद्र सिंह ने कहा कि कारणपृच्छ का प्रतिवेदन समर्पित करने बाद बीएलओ पर विधिवत कार्रवाई की जायेगी.
