वार्ड पार्षद पर प्रत्येक घर से एक हजार रुपये लेने का आरोप

विरोध जताती महिलाएं. साहिबगंज : नगर पर्षद के वार्ड नंबर 16 के शास्त्रीनगर शिव मंदिर के पास के ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद ललन सिंह के पर प्रत्येक घर से एक हजार रुपये नाला निर्माण कराने व नाली की सफाई कराने के नाम पर लेने का आराेप लगाया है. बताया कि उसके बाद न तो नाला […]

विरोध जताती महिलाएं.

साहिबगंज : नगर पर्षद के वार्ड नंबर 16 के शास्त्रीनगर शिव मंदिर के पास के ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद ललन सिंह के पर प्रत्येक घर से एक हजार रुपये नाला निर्माण कराने व नाली की सफाई कराने के नाम पर लेने का आराेप लगाया है. बताया कि उसके बाद न तो नाला का निर्माण कराया गया न ही नाले की सफाई करायी गयी है. मुहल्ले के दिलीप रमानी, पप्पू रमानी, विनय राम,
मुन्ना सिंह, पप्पु यादव, नवीन सिन्हा, राजनारायण सिंह, रंजन मंडल, उमेश साह, दुर्गी देवी, आशा देवी, मंजु देवी, मनी देवी, रिंकी देवी, अमिता देवी, कंचन देवी, राखी देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है. इधर वार्ड पार्षद ललन सिंह ने अपने उपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >