गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया समलापुर गांव

दहशत में हैं ग्रामीण, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस साहिबगंज : जिरवाबाडी थाना क्षेत्र के समलापुर गांव व केलाबाड़ी धंगडसी गांव के निकट रविवार की रात्रि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सन्न रह गये. जो जहां थे वहीं रूक गये. गोली चलने के बाद करीब एक घंटे तक पूरा इलाका शांत हो गया. वहीं […]

दहशत में हैं ग्रामीण, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

साहिबगंज : जिरवाबाडी थाना क्षेत्र के समलापुर गांव व केलाबाड़ी धंगडसी गांव के निकट रविवार की रात्रि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सन्न रह गये. जो जहां थे वहीं रूक गये. गोली चलने के बाद करीब एक घंटे तक पूरा इलाका शांत हो गया. वहीं गोलियों की आवाज सुन कर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस समलापुर गांव पहुंच गयी.
परंतु सुनसान सड़क में पुलिस आखिर किस से पूछे की किसने गोली चलायी है. वहीं पुलिस की गाड़ी को आते देख जहां अपराधी सुरक्षित स्थान की चल दिये वहीं गांव के लोग भी अपने अपने दरवाजा बंद कर घरों में दुबक गये. घंटों पुलिस की मशक्कत के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. परंतु पुलिस को खाली हाथ लौटना एक सवाल खड़ा कर गया. गोलीबारी की घटना हुये 24 घंटा गुजर गये. लेकिन ब तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर गोलियां किसने चलायी है. थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में छापमारी की गयी है. पुलिस घटना पर नजर बनाये हुये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >