बैठक को संबोधित करते विधायक अनंत कुमार ओझा उपस्थित वार्ड पार्षद व चेंबर के सदस्य. फोटो। प्रभात खबर
तालझारी फुलचंद टोला में पांच दिवसीय योग शुरू
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के फुलचंद टोला गांव में रविवार से पतंजलि योग समिति की ओर से पांच दिवसीय नि:शुल्क योग अभ्यास की शुरुआत प्रचारक सावंत शेखर संतोष द्वारा की गई. काफी ठंड और कुहासे के मौसम में भी लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाई और काफी संख्या में योगाभ्यास व प्राणायम के लिए पहुंचे थे. पहले दिन लोगों को प्रणायाम करने की विधि व उसके लाभ बताये गये. बताया कि जड़ी बुटियों के सेवन से हर प्रकार की बीमारी दूर हो सकती है.
इस अवसर पर फुलचंद्र महतो, कैलाश महतो, कामेश्वर महतो, राजकुमार महतो, अजय कुमार महतो, जयराम महतो, किरा महतो, सुभाष महतो, कृष्णा मकुमार यादव, गोविंदा मंडल, अनिल कुमार यादव, सुमन यादव, धनेश्वर महतो, दिना कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, निमाय कुमार महतो, भोला महतो, किम्दा महतो, भद्री महतो आदि थे.
