ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक की हुई मौत

दुर्घटना. बोरियो-बरहेट रोड मोड़ के निकट हुआ हादसा नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त घटना के बाद चालक फरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बोरियो : बोरियो-बरहेट रोड मोड़ के निकट शुक्रवार की शाम छह बजे पुआल लदा ट्रैक्टर के चपेट में आने […]

दुर्घटना. बोरियो-बरहेट रोड मोड़ के निकट हुआ हादसा
नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त
पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त
घटना के बाद चालक फरार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बोरियो : बोरियो-बरहेट रोड मोड़ के निकट शुक्रवार की शाम छह बजे पुआल लदा ट्रैक्टर के चपेट में आने से साइकिल पर सवार एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संध्या छह बजे स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर था.
जो बरहेट से पुआल लेकर बारियो की ओर आ रहा था. इसी क्रम में बोरियो-बरहेट मोड़ के समीप जिरूल गांव की ओर जा रहे एक साइकिल पर सवार अधेड़ ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना से एसआइ उमेश तिवारी व एएसआइ मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में एसआई उमेश तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है. जिरूल व आसपास के गांव के लोगों से पहचान करायी जा रही है.
मृतक भूरे रंग की जैकेट व ट्रैक सूट पहने हुआ है. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर बालू व पुआल से ओवर लोड था. जिसके कारण असंतुलित होकर अधेड़ को धक्का मारते हुये ट्रैक्टर भी पलट गया. साइकिल चूर हो गया. जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक चसगांवा पंचायत क्षेत्र के रहने वाले है. ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. ड्राइवर फरार हो गया. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. देर शाम समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >