पीड़ित को मिलेगा मुआवजा : एसपी

साहिबगंज : विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में एससी व एसटी अधिनियम पर बैठक हुई. इसमें एसपी पी मुरूगन ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि एससी व एसटी अत्याचार अधिनियम में सरकार ने संशोधन कर पीड़ित को मुआवजा देने का प्रावधान किया है. जो केस के प्रकृति […]

साहिबगंज : विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में एससी व एसटी अधिनियम पर बैठक हुई. इसमें एसपी पी मुरूगन ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि एससी व एसटी अत्याचार अधिनियम में सरकार ने संशोधन कर पीड़ित को मुआवजा देने का प्रावधान किया है. जो केस के प्रकृति पर निर्भर करेगा.
इसके लिए सभी जिला में कमेटी का गठन किया जायेगा. जिसकी हर तीन माह में डीसी की अध्यक्षता में बैठक होगी. शुक्रवार को इसकी पहली बैठक हुई. इबैठक में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरूगन, डीडबलूओ उत्तम भगत, मेसो पदाधिकारी बबलू मुर्मू, उपनिर्वाचन पदाधिकारी मोतीराम हेम्ब्रम सहित कई एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >