झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक दिवसीय कन्वेशन आयोजित
साहिबगंज : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में बुधवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जिला स्तरीय कन्वेशन सह सचिव मंडल की बैठक साथी रंगलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें राज्य महासंघ के सदस्य डीडी दास ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्यकर्मी को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन देने की घोषणा करना एक छलावा साबित हुआ. विभिन्न संवर्गों से संबंधित 18 अभ्यावेदन फिटमेंट कमेटी को समर्पित किया गया जिसपर कोई विचार नहीं किया गया है. फिटमेंट कमेटी ने जो भी प्रतिवेदन सरकार को समर्पित किया है वह भी संतोषजनक नहीं है. सातवें वेतन पुनरीक्षण का प्रतिवेदन कब तक राज्यकर्मियों पर लागू होगा. गोपालशरण सिंह ने कहा कि सरकार को इसका जवाब देने के लिए राज्य का कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है.
इस परिस्थति में महासंघ एक निर्णयक संघर्ष की मांग करती है. केंद्रीय कर्मचारियों के किये सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की घोषण केंद्र सरकार आए करने के बाद भी राज्य की सरकार जो ठंडे बाते में डाल दिया है. राज्य के कर्मचारियों की उक्त लाभ मिले, इसके लिए संगठन के गतिविधियों को तेज करने की आवश्यकता है. फरवरी में राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इस अवसर पर राज्य महासंघ के साथी रंगलाल यादव, श्यामलाल राय, प्रभुराम सिंह, मास्टर मिश्रा, कमल किशोर प्रसाद, सहदेव यादव, बलराम ठाकुर, हरिविलास सिंह, राजेंद्र पंडित, निर्मल कुमार तांती, मंडे हांसदा, योगेंद्र उरांव, कृष्णानंद पंडित, विजय कुमार, मुमताज अंसारी, सुरेंद्र हांसदा, अमर सिंह, पीएस पांडेय, रामानंद प्रसाद, भिबबालक यादव, भागीरथ प्रसाद आदि उपस्थित थे.
