जनसंवाद में उपस्थित पदाधिकारी.
साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जनसंवाद का आयोजन हुआ. इसमें मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने जिलेवार शिकायतों को सुना. इस संबंध में जनसंवाद नोडल पदाधिकारी अपर समहर्ता अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि साहिबगंज जिला से 26 मामले थे. समीक्षा के दौरान समयाभाव के कारण साहिबगंज का एक भी मामला नहीं उठ सका. मौके पर डीपीआरओ प्रभात शंकर, डीपीओ रामनिवास सिंह, डीएसपी ललन प्रसाद, डीएसइ जयगोविंद सिंह, पीडब्लूडी कार्यपालक अभियंता उपेंद्र शर्मा, कार्यपालक अभियंता बिजली शेलेंद्र बेसरा सहित सभी बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.
