हरियाणा में बंधक बनायी गयी नातीन को लाने पुलिस दिल्ली रवाना

साहिबगंज : हरियाणा के पानीपत स्थित सींक गांव में नेशनल कैपेन कमेटी के निर्मल गौराना और वीडियो वोलेंटियर की शिखा पहाड़िन ने तीन महीने के प्रयास के बाद नातीन पहाड़िन को ढूंढ़ निकाला है. उसे लाने के लिए सोमवार को पीड़ित बच्चा पंचायत के निवासी नातीन पहाड़िन के भाई रंजन पहाड़िया उर्फ गोइया पहाड़िया व […]

साहिबगंज : हरियाणा के पानीपत स्थित सींक गांव में नेशनल कैपेन कमेटी के निर्मल गौराना और वीडियो वोलेंटियर की शिखा पहाड़िन ने तीन महीने के प्रयास के बाद नातीन पहाड़िन को ढूंढ़ निकाला है. उसे लाने के लिए सोमवार को पीड़ित बच्चा पंचायत के निवासी नातीन पहाड़िन के भाई रंजन पहाड़िया उर्फ गोइया पहाड़िया व मिर्जाचौकी थाना के एएसआइ सदानंद तिवारी एक महिला पुलिस के साथ सोमवार को विक्रमशीला एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गये.

शिखा पहाड़िन ने दूरभाष पर बताया कि मुक्त किशोरी को अस्पताल ले जाया गया तो अल्ट्रासाउंड कराने के बाद डेढ़ माह की गर्भवती निकली है. अनाथालय में संचालक अमरजीत नरवाल ने बताया कि मोबाइल से किशोरी के भाई से बात हुई है. उसे अपने घर ले जाने के लिए वह पानीपत आने के लिए तैयार है. लेकिन प्रशासन के बुलावे का इंतजार कर रहा है. किशोरी को उनके घर भेजने के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने झारखंड की सीडब्लूसी से संपर्क भी नहीं किया.

प्रशासन की पहल के बाद वह अपने परिजनों से अब मिल सकेंगी. बताया गया है कि दिल्ली की नेशनल कैपेन कमेटी के कंवीनर निर्मल गोराना ने प्रशासन की टीम के साथ 21 दिसंबर को सींक गांव से किशोरी को बरामद किया था. निर्मल का आरोप है कि किशोरी बंधक बनाकर रखी गयी थी. झारखंड के साहिबगंज के पैरागोइड़ा गांव की किशोरी की शादी महेश्वर से हुई थी. महेश्वर ने उसे अनिल को बेच दिया था. उन्होंने बताया कि अनिल के घर में झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़ा बेड़ो निवासी मधु पहाड़िया की बेटी दो जून 2016 की शाम अपने घर से शौच के लिए निकली थी. इसी बीच महेश्वर पहाड़िया कोरटिका बोआरीजोर गोड्डा जिला निवासी ने उनकी बेटी को बहला-फुसला कर शादी के नीयत से लेकर भाग गया था. इस बाबत मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. महेश्वर पहाड़िया के घर पर 16 जून को 70 से 80 लोगों ने लाठी डंडा से घेराव किया था. लेकिन जानकारी नहीं दी थी. अपने भाई रंजन पहाड़िया से फोन पर बात करने पर कही कि उसे महेश्वर पहाड़िया ने बेच दिया है. तब से खोजबीन हो रही है. वह घर जाने की बात कहती है तो कथित पति वर्षीय 30 अनिल उसे पीटता है. धमकी देता है कि 70 हजार रुपये में खरीदा है. घर से बाहर निकलेगी तो जिंदा नहीं बचेगी. उस पर 24 घंटे नजर रखी जा रही थी. अनिल घर से जाता तो उनके पिता ईश्वर घर के बाहर पहरा देते थे. वे भी उसे पीटते थे.

नेशनल कैपेन कमेटी ने पानीपत के सींक गांव से किया बरामद
बोआरीजोर के केरकेटा निवासी महेश्वर पहाड़िया पर भगाने का है आरोप
दो जून 2016 की शाम से थी गायब, शादी का झांसा देकर भगाया
महेश्वर ने 70 हजार में अनिल को बेचा, तीन माह की है गर्भवती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >