राजमहल : बरहरवा रेल पुलिस ने शव को बोरा में भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

राजमहल : बरहरवा रेल पुलिस ने एक माह के अंदर दूसरी बार मानवता को शर्मसार करते हुए बुधवार की रात को मालदा रेलमंडल अंतर्गत बाकुड़ी रेलवे स्टेशन के समीप मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बोरे में भर कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेजा. ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत : […]

राजमहल : बरहरवा रेल पुलिस ने एक माह के अंदर दूसरी बार मानवता को शर्मसार करते हुए बुधवार की रात को मालदा रेलमंडल अंतर्गत बाकुड़ी रेलवे स्टेशन के समीप मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बोरे में भर कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेजा.

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत : ट्रेन की चपेट में आने से इस व्यक्ति की मौत हुई थी. रेल थाना बरहरवा में कार्यरत कर्मी विजय मंडल ने उस शव को बोरा में भर कर कंधे पर लादा और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचा दिया. यहीं नहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को कंधे पर लेकर गुदाराघाट श्मशान घाट ले गया और शव को गंगा नदी में बहा दिया.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भी तीनपहाड़ में एक महिला के शव को बोरे में भर कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा गया था.
शव के साथ अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए. अगर ऐसा हुआ है, तो मामले की जांच की जायेगी.
अशिंत विक्रांत मिंज,
एसआरपी, धनबाद रेल.
शव के दाह संस्कार के लिए एक हजार रुपये दिया जाता है. सिपाही को कमान काट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है. उसके बाद की जानकारी नहीं है.
बबन सिंह, थाना प्रभारी, बरहरवा रेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >