इमाम हसन हुसैन की शहादत को किया याद

साहिबगंज : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम पर इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में गुरुवार को ताजिया व सिपल लेकर शहर के हर मुख्य सड़कों से होकर निकाला. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों ने अखाड़ा निकाला और अपने पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाये. मुहर्रम कमेटी ने लाइसेंसी मो इमरान खान ने […]

साहिबगंज : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम पर इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में गुरुवार को ताजिया व सिपल लेकर शहर के हर मुख्य सड़कों से होकर निकाला. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों ने अखाड़ा निकाला और अपने पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाये. मुहर्रम कमेटी ने लाइसेंसी मो इमरान खान ने बताया कि शहर एलसी रोड में सभी मोहल्ले का जुलूस बादशाह चौक पर पहुंचकर मिलन किया और अखाड़ा में करतब दिखाये.

इस दौरान हबीबपुर व कुलीपाडा ताजिया के साथ जुलूस लेकर घाट रोड होते हुए ग्रीन होटल चौक के निकट अखाड़ा जमाया. सब्जी मंडी होते हुए बादशाह चौक पहुंचाया जहां पूर्व से मजहरटोला, एकरा कॉलोनी, इमली टोला, अंजुमन नगर, दहला के जुलूस के साथ मिलन किया गया. इधर विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल व अधिकारी नियुक्ति किया गया था. इधर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, इंस्पेक्टर सुनील टोपनो, नगर थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज सहित कई दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >