समिति सदस्यों ने किया हंगामा

डीएसपी ने किसी प्रकार संभाला मामला, लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील साहिबगंज : सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति रेलवे रिक्रेशन क्लब के सदस्याें ने जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी जयराम सिंह पर समिति के एक सदस्य को बेवजह थप्पड़ मार देने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम पंडाल में भक्ति गाने बज […]

डीएसपी ने किसी प्रकार संभाला मामला, लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील

साहिबगंज : सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति रेलवे रिक्रेशन क्लब के सदस्याें ने जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी जयराम सिंह पर समिति के एक सदस्य को बेवजह थप्पड़ मार देने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम पंडाल में भक्ति गाने बज रहे थे. तभी थाना प्रभारी आये और बाजा बंद कर एक सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया. वहीं पूजा समिति के सदस्यों ने हंगामा किया और मामले की शिकायत डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद से की. जिसके बाद डीएसपी ने किसी प्रकार से मामला को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही. वहीं थाना प्रभारी जयराम सिंह ने बताया कि बाजा जोर से बज रहा था. इसीलिये बाजा बंद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >