पुरानी साहिबगंज व तालबन्ना में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.

बरहरवा : शारदीय नवरात्र को लेकर बरहरवा के विभिन्न दुर्गा मंदिरों के अलावा घरों में श्रद्धालुओं ने नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की. इसे लेकर श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि देवी की पूजा में प्रसाद के रूप में चुड़ा, गुड़, गाय का दूध व घी माता को अर्पण किया. साथ ही मंदिर व […]

बरहरवा : शारदीय नवरात्र को लेकर बरहरवा के विभिन्न दुर्गा मंदिरों के अलावा घरों में श्रद्धालुओं ने नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की. इसे लेकर श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि देवी की पूजा में प्रसाद के रूप में चुड़ा, गुड़, गाय का दूध व घी माता को अर्पण किया. साथ ही मंदिर व घरों में नवरात्र करने वाले श्रद्धालुओं ने चंडीपाठ व सप्तसती दुर्गा पाठ किया. वहीं बरहरवा गर्ल्स स्कूल रोड स्थित मां लंगटा मशान काली के साधक बाबा नटवरलाल ने अपने सीने में कलश स्थापना जारी रखते हुए मां कालरात्रि का ध्यान किया. इसे देखने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ काफी उमड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >