मोतीझरना के समीप सडक पर खडा चोरी का ट्रक.

सारठ में एक ट्रक की हुई थी लूट राजमहल के लिए निकले थाना प्रभारी सारठ बाजार : सारठ के समीप वर्धमान से आ रही एक चावल लदे ट्रक (डब्ल्यूबी 37सी-8450) को लूट लिया गया था. तकरीबन चार की संख्या में बोलेरो सवार अपराधियों ने ट्रक के चालक-खलासी को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के जंगल में […]

सारठ में एक ट्रक की हुई थी लूट राजमहल के लिए निकले थाना प्रभारी

सारठ बाजार : सारठ के समीप वर्धमान से आ रही एक चावल लदे ट्रक (डब्ल्यूबी 37सी-8450) को लूट लिया गया था. तकरीबन चार की संख्या में बोलेरो सवार अपराधियों ने ट्रक के चालक-खलासी को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के जंगल में रस्सी से बांधकर छोड़ दिया था. किसी प्रकार ट्रक चालक नावाडीह गिद्धौर निवासी उपेंद्र यादव व खलासी संजीव यादव शिकारीपाड़ा थाना शिकायत करने पहुंचे थे. पुलिस ने दोनों का इलाज करा कर मामला सारठ थाना के पास भेज दिया था. सारठ थाना में दोनों ने शिकायत की थी. बताया कि वे चावल लेकर बेगुसराय जा रहे थे. महाराजपुर में लावारिस अवस्था में बदले गये नंबर वाला ट्रक मिलने की खबर के बाद सारठ थाना प्रभारी एनडी राय समेत पुलिस पदाधिकारी राजमहल के निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >