राजमहल : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत महाजनटोली सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सन 1886 से मां दुर्गा की पूजा होती चली आ रही है. मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया जाता है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया की लगभग 130 वर्ष पूर्व से पूजा होती आ रही है. पूर्व में खपड़े रूपी मंदिर में पूजा की जाती थी. समाज के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया. बताया की सामाज के सहयोग से प्रतिवर्ष धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है.
कहा की वर्ष 2016 के पूजा में अनुमानित बजट लगभग 1.5 लाख रुपया रखा गया है. पूजा के दौरान पंडाल परिसर के अलावा आस पास के क्षेत्र को विशेष प्रकार के लाइटों से सजाया जाता है. पूजा को सफल बनाने में काली राय, सुदीप अग्रवाल, रतन कुमार, मिठुन पांडे, विश्वजित पांडे, संचु घोष सहित अन्य लगेे है.
