न्यायालय परिसर से साक्षरता मोड़ तक की हुई सफाई

सफाई करते न्यायाधीश व संस्थान के सदस्य. गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर चला स्वच्छता अभियान साहिबगंज : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला सफाई संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर से लेकर साक्षरता मोड़ तक सफाई अभियान चलाया गया. जिसकी […]

सफाई करते न्यायाधीश व संस्थान के सदस्य.

गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर चला स्वच्छता अभियान
साहिबगंज : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला सफाई संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर से लेकर साक्षरता मोड़ तक सफाई अभियान चलाया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह ने की.
इस सफाई अभियान के दौरान नेता जी सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समीप गंदगी की सफाई की गयी और मोड़ पर शहीदों के स्मारक की भी सफाई की गयी. मौके पर न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, ललित प्रकाश चौबे, रामबचन सिंह, प्राधिकार के सचिव एसएन सिकंदर, अनूप तिर्की, एएम त्रिपाठी, दिग्गिवंजय नाथ शुक्ल, डीडीसी मोतीनाथ हेम्ब्रम सहित न्यायालय कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >