चौक बाजार मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.
बरहरवा में भी दिखा भक्ति का महौल
बरहरवा : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बरहरवा व आसपास के दुर्गा मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गयी. मंदिरों में प्रात:काल से ही चंडी पाठ व सप्तसती दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया. इधर, हाटपाड़ा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में शतचंडी पाठ में बरहरवा बाजार के लोगों के भीड़ मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ी. तो वहीं घरों में भी लोगों ने कलश स्थापना कर नवरात्र का व्रत रखते हुए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना किया.
