मुख्यमंत्री को आदिवासी कहने में लगता है शर्म

पत्रकार वार्ता. हेमंत ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा साहिबगंज : मुख्यमंत्री रघुवर दास को आदिवासी व मूलवासी की बात सुनने में कान पकने लगता है. या यूं कहें कि शर्म लगता है. सिर्फ बनवासी कहने में अच्छा लगता है. यह बातें विपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पत्रकारों से […]

पत्रकार वार्ता. हेमंत ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा

साहिबगंज : मुख्यमंत्री रघुवर दास को आदिवासी व मूलवासी की बात सुनने में कान पकने लगता है. या यूं कहें कि शर्म लगता है. सिर्फ बनवासी कहने में अच्छा लगता है.
यह बातें विपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुये कही. उन्हाेंने कहा कि भाजपा की सरकार क्षेत्र में बड़े बड़े उद्योगपति को लाकर यहां के भोली भाली आदिवासी समुदाय के लोगों को ठगने का काम कर रही है. कभी कोलकाता, कभी मुंबई अब विदेश दौरे पर जा रहे हैं. उद्योगपतियों को लुभाने के लिये यहां पर अंबानी व अडाणी के लोग व्यापार कर रहे हैं. लेकिन आदिवासी के लोगो को ठगने का कार्य कर रहे है. जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे की तर्ज पर हमलोग आंदोलन करते रहेंगे. पूरे राज्य में मुख्यमंत्री के बयान पर पुतला दहन किया गया है.
और आगे भी रणनीति बनाते हुये आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. यहां के जनता को हडबडाने की बात नहीं करने की कही है. जिससे कि दिक्कत हो. इनके द्वारा विकास की घोषणा करना बेमानी है. इस अवसर पर केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, पिंटू जी, कपिलदेव दास, सुरेंद्र यादव सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >