जमादार ने मारपीट कर मांगे रुपये

एसपी ने िकया लाइन हािजर बरहरवा : बरहरवा थाना में पदस्थापित सअनि सीडी प्रसाद द्वारा मारपीट करने की शिकायत लालमाटी मिर्जापुर निवासी कुर्बान शेख ने एसपी साहेबगंज को किया है. कुरबान ने किये गये शिकायत में कहा है फरक्का के बाबुल शेख का दस चक्का ट्रक का ड्राइवर हूं. मैं 30 अगस्त को रात्रि में […]

एसपी ने िकया लाइन हािजर

बरहरवा : बरहरवा थाना में पदस्थापित सअनि सीडी प्रसाद द्वारा मारपीट करने की शिकायत लालमाटी मिर्जापुर निवासी कुर्बान शेख ने एसपी साहेबगंज को किया है. कुरबान ने किये गये शिकायत में कहा है फरक्का के बाबुल शेख का दस चक्का ट्रक का ड्राइवर हूं. मैं 30 अगस्त को रात्रि में पतना प्रखंड स्थित मोदीकोला पहाड़ से मेसर्स राजू के खदान से ट्रक में गिट्टी लोड कर बरहरवा में एनएच80 होते हुए फरक्का की ओर जा रहे थे.
इसी बीच रात साढ़े 12:30 बजे रिसौड़ चेकनाका के समीप सअनि सीडी प्रसाद ने मारपीट करते हुए 2500 रुपये की मांग की. जब उन्हें 2400 रुपया देने लगे तो सअनि सीडी प्रसाद मुझे मारपीट व गाली-गलौच किया. कुर्बान ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.एसपी पी मुरूगन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सअनि सीडी प्रसाद को बरहरवा थाना से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >