बेंगडुब्बी में गन्ने के खेत में मिला शव, सनसनी

घटनास्थल पर उपस्थित थाना प्रभारी व ग्रामीण. राजमहल : थाना क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर पंचातय स्थित बेंगडुब्बी में बुधवार की सुबह गन्ने की खेत में एक शव पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. शव पूरी तरह से सड़ जाने के […]

घटनास्थल पर उपस्थित थाना प्रभारी व ग्रामीण.

राजमहल : थाना क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर पंचातय स्थित बेंगडुब्बी में बुधवार की सुबह गन्ने की खेत में एक शव पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. शव पूरी तरह से सड़ जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था. वही ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव के सिरीस मंडल (70वर्ष) बीते नौ दिनों से लापता था. साथ ही सिरीस मंडल का दिमागी संतुलन खराब होने की जानकारी भी दी गई. वहीं प्रभारी थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के कथनानुसार शव सिरीस मंडल का ज्ञात होता है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है. मौके एएसआइ नंदकिशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >