साहिबगंज : साहिबगंज बोरियो मुख्य पथ पर मंगलवार को देर शाम तेज रफ्तार से चली आ रही मोटरसाइकिल के धक्के से 30 वर्षीय आदिवासी युवक सकल सोरेन घायल हो गया. वहीं मोटर साइकिल चालक राजमहल पुराना थाना निवासी अशोक सिंह भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल सकल सोरेन व अशोक सिंह को सदर अस्पताल में भरती कराया.
घायल सकल मरांडी ने बताया कि वह और उसका मित्र लुखी राम, रोहित माल फुटबॉल खेल कर गवई भिट्टा दुर्गा टोला लौट रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया.
