बड़ा पोस्ट ऑफिस में 10129 पोस्ट कार्ड की जमा
साहिबगंज : आजसू की ओर से साहिबगंज में मंगलवार को जन संदेश यात्रा निकाली गयी. आयोजित जन की बात कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के सभी नौ प्रखंडों से प्राप्त 10129 पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री के नाम आये हैं. जेएन राय रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गयी. जो शहर के चौक बाजार, गांधी रोड होते हुए बड़ा पोस्ट ऑफिस पहुंच कर मुख्यमंत्री झारखंड को पोस्ट के माध्यम से भेजने का काम किया. जन संदेश यात्रा में साहिबगंज के सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
जन संदेश से साहिबगंज झारखंड अध्यक्ष शशिकांत दुबे, निरंजन, अजय ठाकुर, मदन ठाकुर, नवीन दुबे, दिनेश शर्मा, मनोज मंडल, मनोज टुडू, मुखिया राजेश, केदार महतो, शमशेर, जाहिर, महिलाध्यक्ष कुसुम हांसदा, बुद्धिजीवी अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, रुदल यादव, जेहा हांसदा, रूज हांसदा, शिव कुमार यादव, तपन सरकार, देव नारायण पांडेय, रोहित मागती,मनोज मंडल, पंकज हांसदा, जोन बास्की, लालजी मुर्मू, रविशंकर कुमार, रामाशीष महतो, उमेश महतो, जुगेश महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
