तालाब में डूब कर लैलख की बच्ची की मौत

राजमहल : थाना क्षेत्र के मंडई के तालाब में डूब कर 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत लैलख निवासी खुशबू कुमारी (12 वर्ष) अपने मौसा मंडई निवासी जुगल मंडल के घर आयी थी. शौच के लिए खेत की ओर गयी थी. तभी अचानक पैर फिसल जाने […]

राजमहल : थाना क्षेत्र के मंडई के तालाब में डूब कर 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत लैलख निवासी खुशबू कुमारी (12 वर्ष) अपने मौसा मंडई निवासी जुगल मंडल के घर आयी थी. शौच के लिए खेत की ओर गयी थी. तभी अचानक पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी है. परिजनों ने मृत बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >