सर्पदंश से एक की मौत, एक मूर्छित

घर में काम करने के दौरान बरहेट के वृद्ध को सांप ने काटा साहिबगंज में बाढ़ के पानी में घुस कर स्कूल जाने के क्रम में किशोर को सांप ने डंसा अस्पताल में भरती बरहेट/साहिबगंज : थाना क्षेत्र के बरहेट इरकोण रोड निवासी शत्रु महतो (60) की मौत बीती रात जहरीले सांप के काटने हो […]

घर में काम करने के दौरान बरहेट के वृद्ध को सांप ने काटा

साहिबगंज में बाढ़ के पानी में घुस कर स्कूल जाने के क्रम में किशोर को सांप ने डंसा
अस्पताल में भरती
बरहेट/साहिबगंज : थाना क्षेत्र के बरहेट इरकोण रोड निवासी शत्रु महतो (60) की मौत बीती रात जहरीले सांप के काटने हो गयी. बताया जाता है कि शत्रु अपने घर में काम कर रहे थे. इसी दौरान सांप ने काट लिया. वहीं साहिबगंज प्रतिनिधि के अनुसार शहर के गुल्लीभट्ठा के पीछे आयी बाढ़ के पानी में घुस कर स्कूल जाने के क्रम में सोमवार को सुबह 11 बजे गुल्लीभट्ठा नया टोला निवासी पशुराम यादव के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के पैर में सांप काट लिया.
परिवारजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है. गौरतलब हो कि बाढ़ के पानी में कई जीव बह कर शहर में घुस गये हैं. इन दिनों लोगों के घरों में सांप देखा जाना आम हो गया है. इसको लेकर लोगों में भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >