50 बेड वाले भवन का विधायक ने किया उदघाटन

एमएसडीपी योजना के तहत 99.92 लाख की लागत से बना है भवन अस्पताल में दूर हुई बेड की कमी, मरीजों को मिलेगा फायदा महगामा : महगामा रेफरल अस्पताल परिसर में नव निर्मित 50 बेड वाले भवन का उद्घाटन विधायक अशोक भगत ने किया. एमएसडीपी योजना के तहत 99.92 लाख की लागत से भवन का निर्माण […]

एमएसडीपी योजना के तहत 99.92 लाख की लागत से बना है भवन

अस्पताल में दूर हुई बेड की कमी, मरीजों को मिलेगा फायदा
महगामा : महगामा रेफरल अस्पताल परिसर में नव निर्मित 50 बेड वाले भवन का उद्घाटन विधायक अशोक भगत ने किया. एमएसडीपी योजना के तहत 99.92 लाख की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है. विधायक श्री भगत ने बताया कि पहले अस्पताल में जगह की कमी रहने से रोगियों को भरती होने के बाद इलाज कराने में परेशानी होती थी. 50 बेड वाले भवन का निर्माण होने से रोगियों को सुविधा होगी. मौके पर एसीएमओ डॉ वनदेवी झा, डीएस डॉ तरुण मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी डॉ जेपी भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >