त्योहार. जन्माष्टमी पर कन्हाई नाट्यशाला में हुआ भव्य अनुष्ठान
तालझारी : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कन्हैयास्थान स्थित कन्हाई नाट्यशाला मंदिर में जन्माष्टमी पर कलश यात्रा सहित भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. गुरुवार को सरकंडा स्थित गंगाघाट से 1001 कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुये कन्हाई नाट्यशाला मंदिर पहुंचे. अहले सुबह से मंगल आरती, गुरुपूजन, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है.
मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जायेगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर प्रबंधक प्राणजीवन चैतन्य दास, मथुराबल्लव दास, मथुरा कृष्ण दास, कालीचरण मंडल सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा.
कन्हाई नाट्यशाला मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल कन्याएं.
