बरहरवा में भी आया भूकंप

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा बाजार व इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को लगभग 4:08 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप लगभग 4 से 5 सेकेंड का था. झटके महसूस होते ही लोग डर से अपने-अपने घरों से बाहर खुले मैदान में निकल गये. हालांकि खबर लिखे जाने तक भूकंप […]

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा बाजार व इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को लगभग 4:08 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप लगभग 4 से 5 सेकेंड का था. झटके महसूस होते ही लोग डर से अपने-अपने घरों से बाहर खुले मैदान में निकल गये. हालांकि खबर लिखे जाने तक भूकंप से किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं मिली है. लेकिन लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. वहीं लोग टीवी व रेडियो से सूचना पाने में मशगूल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >