साहिबगंज में सेरेब्रल मलेरिया से दो बच्ची की मौत

साहिबगंज नगर : जिला सदर अस्पताल में इलाजरत बोरियो प्रखंड की दो बच्चियों की मौत सेरेब्रल मलेरिया (ब्रेन मलेरिया) से हो गयी. चंदवासू पहाड़िया की पांच वर्षीय बेटी पूजा पहाड़िन व धरावा की पांच वर्षीय मायबीटी मुर्मू का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था. जबकि बच्चियों के बेहतर इलाज के लिये परिजनों ने बाहर […]

साहिबगंज नगर : जिला सदर अस्पताल में इलाजरत बोरियो प्रखंड की दो बच्चियों की मौत सेरेब्रल मलेरिया (ब्रेन मलेरिया) से हो गयी. चंदवासू पहाड़िया की पांच वर्षीय बेटी पूजा पहाड़िन व धरावा की पांच वर्षीय मायबीटी मुर्मू का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था. जबकि बच्चियों के बेहतर इलाज के लिये परिजनों ने बाहर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की थी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. इसको लेकर मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया है.

एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं किये जाने पर परिजनों ने किया हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >