70 बोरा पोषाहार जब्त

छापेमारी . बरहेट थानेदार ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई बरहेट : बरहेट बीच टोला में सेविका के घर के समीप थाना प्रभारी विजय कुमार डांग ने बाल विकास विभाग का पोषाहार (रेडी टू इट) कालाबाजारी के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने के दौरान पकड़ा है. जानकारी के अनुसार एसपी पी मुरूगन को […]

छापेमारी . बरहेट थानेदार ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

बरहेट : बरहेट बीच टोला में सेविका के घर के समीप थाना प्रभारी विजय कुमार डांग ने बाल विकास विभाग का पोषाहार (रेडी टू इट) कालाबाजारी के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने के दौरान पकड़ा है. जानकारी के अनुसार एसपी पी मुरूगन को गुप्त सूचना मिली थी कि बच्चों को दिये जाने वाला पोषाहार सेविका के मिलीभगत से ट्रक में लोड कर कालाबाजारी की जा रही है. जिसके बाद एसपी ने बरहेट थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.
थाना प्रभारी विजय कुमार डांग ने सेविका के घर के समीप ट्रक नंबर डब्ल्यूबी15 9282 को पकड़ा. जिसमें से 77 बोरी पोषाहार जब्त किया गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भारती के बयान पर कालाबाजारी करने वाले चालक अब्दुल कलाम, गुलाम अंसारी व गुलाम की पत्नी सेविका के विरुद्ध अापराधिक षड्यंत्र के तहत पोषाहार को एकत्रित कर ट्रक में लोड कर कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कराया है. थाना पुलिस ने कांड संख्या 80/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
सीडीपीओ ने सेविका के खिलाफ कराया मामला दर्ज
ट्रक में लोड कर बाजार में बेचने के लिए खुलेआम ले जाया जा रहा था पोषहार
ट्रक चालक सहित दो लोग पकड़े गये
शिकायत पेटी का ताला नहीं खुला, निदेशक नाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >