राजमहल के मजदूर की केरल में हुई मौत

राजमहल : केरल के तिरूनंतपुरम जिला में मजदूरी का कार्य कर रहे राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर निवासी छेदन रजक (25 वर्ष) की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक जून माह में छेदन मजदूरी का कार्य करने केरल गया था. साथी मजदूरों ने दूरभाष पर परिजनों […]

राजमहल : केरल के तिरूनंतपुरम जिला में मजदूरी का कार्य कर रहे राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर निवासी छेदन रजक (25 वर्ष) की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक जून माह में छेदन मजदूरी का कार्य करने केरल गया था. साथी मजदूरों ने दूरभाष पर परिजनों को बताया कि सोमवार के दोपहर काम करने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. छेदन अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 5 वर्ष के पुत्र व 3 वर्ष की पुत्री को छोड़ गयी है. परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >