ग्रामीणों की आहट सुन फरार हुए चोर
पहचान पर ग्रामीणों ने चारों को दबोचा
सभी ने स्वीकारी चोरी में संलिप्तता की बात
तालझारी : बीती रात राजमहल व तालझारी थाना के दो जेवरात की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया. ग्रामीणों की आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गये. बाद में ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त किये जाने के बाद पकड़ाये चार चोर ने घटना में संलिप्तता की बात स्वीकारी. बताया कि बेलदरचक व तालझारी मिशन के समीप दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम देने की रणनीति बनायी थी. पकड़ाये चोर बेलदारचक निवासी हैं. जो चार बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास मौके पर पहुंच कर चार चोरों को थाना लाकर पुछताछ कर रहे हैं.
