महिला समिति ने निकाली रैली
साहिबगंज : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन रविवार को हरिपुर स्थित अभियान कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गयी. इसके पूर्व साहिबगंज स्टेशन से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये दर्जनों महिलाएं रैली में शामिल हुईं. रैली ग्रीन होटल, कॉलेज रोड, टमटम स्टैंड, हबीबपुर होते हुए हरिपुर पहुंचे. रैली का नेतृत्व रांची से आयीं अध्यक्ष गीता झा, उपाध्यक्ष शिवानी पाल सचिव फरहत खानम कर रही थीं. सभी लोग महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाते हुये नारेबाजी कर रहे थे.
ये थे उपस्थित
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तृतीय सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष गीता झा, उपाध्यक्ष शिवानी पाल, जिलाध्यक्ष कौशल्या सिंह, जिला सचिव फरहत खानम, कोषाध्यक्ष निशा पोद्दार, गीता उरांव, रागिनी देवी, मीना कुमारी, मेनका भारती, मुन्नी सोरेन, बसंती मालतो, सुहागिनी हांसदा, रानी हेंब्रम, गंगाधर यादव, श्यामसुंदर पोद्दार, डॉ सुभाष गुप्ता सहित दर्जनों कैडर उपस्थित थे.
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का तृतीय सम्मेलन में महिला उत्थान पर चर्चा
