बरहरवा : भाजपा की जिला कमेटी की घोषणा के बाद उनकी पार्टी में नाराज कुछ कार्यकर्ता कमेटी पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी विरोध का सुर काफी तेज हो गया है. भाजपा के साहिबगंज पूर्व नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा ने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया है. पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है.
अनंत सिन्हा ने जिलाध्यक्ष से यह जानना चाहा है कि क्या वे कमेटी घोषणा करने से पूर्व जिले के जितने भी प्रखंड अध्यक्ष हैं. उनसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गयी थी. वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत साह का कहना है कि जिलाध्यक्ष को कमेटी घोषणा करने से पूर्व पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आपसी राय लेनी चाहिए. लेकिन जिलाध्यक्ष ने कुछ गिने चुने नेताओं के साथ बैठक कर कमेटी घोषणा कर दी जो पार्टी हित में नहीं है. जिले में कई ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें उचित सम्मान नहीं मिला है.
