बरहरवा : चाइल्ड लाइन की तीन सदस्यीय महिला टीम बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम से मुलाकात कर बच्चों के लापता होने व रेस्क्यू को लेकर चर्चा की. चाइल्ड लाइन के पवन कुमार ने बताया कि बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों तक पहुंचाना चाइल्ड लाइन का मुख्य उद्देश्य है.
एसडीओ ने विकास योजनाओं का जाना हाल
पतना. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में एसडीओ चिंटू दोरांय बुरू ने बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी से क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही सांसद आदर्श ग्राम योजना में चल रहे कार्यों का प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की.
